Sunday, 23 September 2018

Opportunity knocks Your door in Hindi

हम सभी के life में एक या दो opportunity ऐसी जरूर आती है जो हमारी life को बदल सकती है , बस जरूरत है उसे पहचानने की

जो life में आये ऐसे opportunities को पहचान लेता है वह success achieve कर लेता है

लेकिन जो ऐसे मौकों को अपनी life से ऐसे ही जाने देते हैं या मौकों को identify नहीं कर पाते तो opportunity भी दरवाजे पे knock knock करके चली जाती है

और life में कोई भी मौका मिले ना उसे luck मत मानिए , opportunity आपके hard work का ही result होती है जो जल्दी या late आती जरूर है

खास बात ये है की हर एक के life में एक बार ऐसा अवसर जरूर आता है जो उसे success point तक ले जाता है

कोशिश कीजिये की जो भी opportunity आपके दरवाजे पे knock knock करे उसे welcome कीजिये ,identify कीजिये

क्योंकि लोग मौके को identify नहीं कर पाते और बाद में कहते रह जाते हैं की मौका नहीं मिला

Friday, 7 September 2018

Failure is Nothing but feedback in life

जरा सोचिए की आप किसी काम को करने जा रहे हैं और काम शुरू कर दिया आप लग के काम कर रहे हैं।

But result नहीं मिल रहा , आप परेशान हो जाते हैं, अब उसे situation में mind काम करना बंद कर देता है कभी कभी।

अब आप लोग ही सोचिये की चुपचाप उस काम से पीछे हट जाना सही है या उस काम के लिए एक और रास्ता ढूंढना सही रहेगा ।

बहुत से case ऐसे हैं जिसमें लोग एक, दो या तीन बार try करने के बाद पीछे हट जाते हैं , backout हो जाते हैं, अपने आप को failure मानने लगते हैं।

अगर इसी failure thinking को हम feedback में convert करने लगे तो सोचिये की कितने changes हम अपने life में कर सकते हैं।

Feedback को समझिए की आपने किसी काम को करने के लिए जो tools & technique use की है उससे ये achieve होने वाला नहीं है।

उस technique को आपने वापस apply नहीं करना है ताकि आपका time save रहे और उतना time आप नए तरीके खोजने में लगाएं ।

और सबसे ज्यादा important बात यह है कि आप जिस चीज़ को achieve करने के लिए इतना कुछ कर रहे हैं वो आपके लिए कितना important है

क्योंकि तभी आप feedback लेने में ज्यादा रुचि लेंगे और काम को नए तरिके से करना शुरू करेंगे।


Thursday, 6 September 2018

Self image transformation technique

आपके life का पूरा control सिर्फ एक के पास है और वो हैं खुद आप और यकीन नहीं आता तो 5 minute सोचिये deeply, आपको feel होगा की बात सही है।

हमारे mind में वो सारी memories & event install हैं जो हमारे past event में हुए हैं चाहे वो negative है या positive।



बस बात इतनी सी है कि हम जिस situation में life spend कर रहे हैं ये सब उसी images के results हैं।

और आगे भी mind में possibilities रहती हैं की future में भी ऐसी ही life होगी जो बिल्कुल गलत है।

मैं एक technique आपसे share कर रहा हूँ जिसे आप रात में सोने से पहले और morning में उठने के बाद करें तो बेहतरीन results आपको मिलेंगे।

अब करना ये है की आपको आंख बंद करके 2 minute तक गहरी सांस लें, relax हो जाएं , जब relax हो जाएं तो आंख बंद करके जो आप बनना चाहते हैं और जैसी life आप जीना चाहते हैं वैसा अपने आप को देखें बस इतना ध्यान रखें की जो life आप जीना चाहते हैं उससे किसी को problem न हो, देखते रहिये और जितनी ज्यादा images आप create कर सकें अपनी future life के बारे में कीजिए।



ध्यान रहे की ये सब realistic होने चाहिए

For example: अगर आप ये image create कर रहे हैं की universe की सैर करूँगा तो आप समझ सकते हैं की कितना possible है।

जब आप maximum images create कर लेंगे तो मन में बोलिये की "यही मैं हूँ और कल से मैने ऐसी ही life जिनि शुरू करनी है।

इस process में time भी लग सकता है but आपके लिए best है , इस technique को daily करें और एक दिन भी miss न करें।

Results अवश्य आपको मिलेंगे और result जरूर share कीजियेगा।

Wednesday, 5 September 2018

Power of prayer therapy in Hindi

कहते हैं की दुआएं कुबूल होती हैं और सच में होती हैं, जो शक्ति हमारे प्रार्थना में होती है वो चाहे हम अल्लाह से करें या भगवान से, हम चाहे ईसा मसीह से करें या वाहे गुरु से, हमारी प्रार्थना में शक्ति होती है।

प्रार्थना कुबूल की जाती है अगर हम सच्चे मन से और पूरे दिल से करते हैं तो, कोई समय नहीं होता प्रार्थना का आप कभी भी प्रार्थना कर सकते हैं और कहीं भी कर सकते हैं।



बस प्रार्थना करते समय एक बात का ध्यान रखें की इसे पूरे prayer में आप और ईश्वर हो, आपका पूरा समय भगवान से बात करते हुए बीते , आपकी प्रार्थना की ताकत बढ़ेगी।

ये एक therapy भी है जिससे की आपके मन को सुकून और आपकी इच्छाएं भी पूरी होती हैं, आप जो भी प्रार्थना करते हैं उसमें ईश्वर से Thanks जरूर कहें।

Prayer therapy एक ऐसा process है जिसमे आपको पूरे मन से ईश्वर से प्रार्थना करनी होती है, चाहे वो आपके खुद के लिए हो या आपके जानने वालों के लिए।



हमें मालूम है कि आप सभी की prayer आपके मन के हिसाब से होती है, और चाहे तो आप इसको और मजबूत बना सकते हैं, इन चीजों के द्वारा जो आप ध्यान रखें प्राथना करते वक़्त:-

1) एक ऐसी जगह की image बना लें जिसमें आप और ईश्वर हों कोई भी काल्पनिक जगह imagine कर लें

2) पूरे सच्चे मन से ईश्वर से बात करें जो भी रूप आपने ईश्वर को दिया है अपने काल्पनिक जगह में

3) मन को शांत रखें क्योंकि जितना शांत आपका मन होगा उतनी ज्यादा ताकत आपकी प्रार्थना में बढ़ेगी

4) कोशिश करें प्रार्थना निस्वार्थ हो जिसमें ईश्वर का धन्यवाद हो

5) जो भी आप मांगें प्रार्थना के वक़्त उसके मानवकल्याण में योगदान करेंगे करके मांगें ( मानवकल्याण के हित में मांगें)

6) और कोशिश कीजिए की प्रार्थना सोने से पहले करें और सुबह उठने के बाद अवश्य करें

Power of prayer therapy कुछ है नहीं अगर आप माने और विश्वास करें तो ये वो power है जो लोगों की बीमारी का नाश कर देती है अगर सच्चे मन से मांगो तो।

For example :- इस power का  एक छोटा सा example  देखें तो hospital में देख सकते हैं जब doctor भी अपनी ability पर हार जाते हैं और फिर कहते हैं की अब तो भगवान ही कुछ कर सकते हैं और फिर चमत्कार हो जाता है, काफी cases हुए हैं ऐसे ।

जब एक प्रार्थना से कोई मौत के मुँह से वापस आ सकता है तो सोचिये की इसे therapy के रूप में हमें लाएं और सही तरीके से करें तो क्या कुछ नहीं हासिल कर सकते।

और सबसे खास बात की जिस दिन और जिस समय आपको सुकून और बहुत अच्छा महसूस हुआ तो समझ जाइए की प्रार्थना आपकी सफल है।

ईश्वर हम सभी के साथ हैं , हम सभी के पास हैं।

Monday, 3 September 2018

Distortion - Filter of NLP

Distortion



ये दूसरा filter है जिसकी वजह से लोगों में misunderstanding हो जाती है और relation बिगड़ने लगते हैं।

Distortion में होता ये है की जिसमें हम x का meaning y निकाल के conversation करते हैं, हमारे साथ जो भी event होता है हम उसका meaning कुछ और निकाल के relation बिगाड़ लेते हैं और लोगों को दूसरे नज़रिये से भी देखने लगते हैं कभी कभी।

औऱ आजकल distortion की problem सबसे ज्यादा है दुनियां में, इसको example से और अच्छी तरह जानने की कोशिश करते हैं।

Example 1 :- जब wife अपने husband को call करती है और husband call नहीं उठाते तो wife distort कर लेती हैं की "इन्होंने call नहीं उठाया इसका मतलब की कुछ लफड़ा है।

और ये distortion की problem client और sales person के बीच में भी बहुत है।

Example 2 :- अगर कोई office late पहुंचता है तो manager distort कर लेते हैं कि ये punctual नहीं है बल्कि वो employee पहले time से आता था but कुछ issues की वजह से late हो गया एक दिन।

ऐसे बहुत से example हैं real life के।

Saturday, 1 September 2018

Filters of NLP in Hindi

Filters of NLP :-

1) Delete

2) Distort

3) Generalization




हम जब भी कोई information perceive करते हैं तो उसमें exact information हमारे mind में नहीं जाती उसमें चीजें delete, distort और generalize होती हैं जिसे NLP communication model में filters कहते हैं।



                                                                      Delete

कोई भी information जब हम mind में perceive करते हैं तो exact information नहीं perceive कर पाते हैं, चीजें delete होती हैं जिसके कारण issues & problem आती हैं और हम या तो face करते हैं या फिर behaviour create होता है।

इसे और easy करते हैं example के द्वारा क्योंकि example ही एक ऐसा medium है जिसके द्वारा हम लोग चीजें जल्दी समझने लगते हैं।

Example 1: सबसे common बात जब हम कोई सामान लेने जाते हैं और खासकर की जब घरवाले list बताते हैं तब हम information perceive करने लगते हैं और अगर items 10 हैं तो उसमें से एक या दो item हम लोग भूल जाते हैं और वो item रास्ते में हमें याद आता है या फिर घर पहुंचने पर जब घरवाले डाँटते हैं।

तो इसमें सारे item हमने सुने तो हैं but कुछ delete हुए हैं तो ये filter ऐसे काम करता है और ये सब automatically होता है।

Example 2: ये भी common example है, जब हम घर से बाहर जाते हैं तो destination पहुंचने तक हमारा mind बीच में आ रहे लोगों का face देखता है, bus , car , shop etc ऐसे सारी चीजों को perceive करता है और end में, कुछ चीज़ें ही registered हो पाती हैं mind में, कुछ shop , कुछ चेहरे , खास incident etc बाकी सब automatically delete हो जाते हैं।

Thursday, 30 August 2018

NLP Presupposition : If one can do something anyone can learn to do it

इस Presupposition का एक simple सा funda है की अगर इस दुनिया में कोई success है और हम भी वो सब चाहते हैं जो की उसके पास है तो हम वहां पहुंचने का रास्ता सिख सकते हैं की सामने वाले ने success कैसे पाया।



जबकि हम ये सोचते हैं की सामने वाला व्यक्ति success है, उसके पास सारी  चीजें उपलब्ध हैं लेकिन सीखने वाले काफी कम होते हैं , बहुत कम लोग होते हैं जो दूसरों से सीखते हैं।

इस belief को आपने अगर अपने life में regular apply किया तो आपमें इतने positive changes आएंगे जो आप अभी feel नहीं कर पाएंगे, life change होने लगेगी आपकी।

इस presupposition को अपने life में ििintegrate करके आप में बदलाव ये आएगा की आप हमेशा उस चीज़ को सीखेंगे जो सामने वाले को success को दर्शाता है।

आप और लोगों की तरह दूसरों की किस्मत और अपनी किस्मत में अंतर नहीं गिनेंगे , happy life होगी।

Wednesday, 29 August 2018

NLP Presupposition - Every Behavior has a positive intention

हम लोगों का mindset ऐसा है की हम बिना समझे ये निर्णय ले लेते हैं की दूसरा व्यक्ति का behaviour negative है और उससे वैसा treat करते हैं।

परंतु ऐसा कुछ है नहीं , NLP में बताया गया है की हर एक इंसान के behaviour की एक positive intention होता है, जिसमें की ये presuppose करना होता है की चाहे सामने वाले कोई भी behaviour में हो लेकिन उसके लिए वो positive intention है।



उस behaviour adopt करने पड़ उसे अच्छा लगता है।

For example : अगर कोई Drink करता है तो वो बुरा नहीं है बल्कि वैसा करने में उसे अच्छा लगता है, relaxation feel हो रहा है।

Note :- Drink & Smoke का example common है और काफी लोग ऐसा perception बना लेते हैं की सामने वाला अगर smoke & drink करता है तो वो अच्छा नहीं है।

हालांकि ज्यादा smoke & drink से शरीर को लाभ नहीं मिलता , हानि पहुंचाने वाले होते हैं तो इसका सेवन मत कीजिये, काफी technique हैं NLP में जिससे की drinking , smoking, anxiety, bad memories etc  irrelevent परेशानी खत्म हो सकती है।

Tuesday, 28 August 2018

Work is play - Ultimate belief system of NLP

Life में सबने अपना अपना belief बनाया हुआ है, किसी एक काम को लोग boring समझते हैं और वही काम दूसरों के लिए intresting होता है।

दो Example हैं study & job

ये दो segment ऐसे हैं जिसमें boring & intresting वाला game चलता रहता है, इसी belief के साथ लोग काम करते हैं और study करते हैं

जो work को मजे से करते हैं उनके लिए तो boring कुछ है ही नहीं वो करेगा , पढ़ेगा और mind भी happy लेकिन problem उनके लिए है जो काम को boring समझ के करते हैं।

और intresting बात ये है की काम boring तो मान लिया लेकिन करना मजबूरी है क्योंकि दूसरा option नजर आता ही नहीं।

अगर boring काम को एक game की तरह शुरू किया जाए और finish भी game की तरह किया जाए फिर तो मजा आ जाये, काम आपको लगेगा ही नहीं की burden है, boring है।

Boring word वाला belief धीरे धीरे fade away होने लगेगा।

मैं जब NLP की study कर रहा था तो मैंने इसके एक belief के बारे में पढ़ा जो है "WORK IS PLAY" मतलब की काम एक खेल है जो की life changing belief हो सकता है उन लोगों के लिए जो इसे ध्यान से समझेंगे।



क्योंकि इसे समझने के बाद कोई काम boring लगेगा ही नहीं।

अब तक mind में boring वाला belief डालते रहे तो mind ने भी आपका support किया, अब करना ये है की mind को defination change करके बताओ की boring है ही नहीं कुछ।

जो भी काम या subject आप शुरू करने जा रहे हैं उसे शुरू करने से पहले सोचिये की आप एक शानदार player हैं , ultimate player हैं , boring समझने वाले काम में आपको रुचि आने लगेगी और आप दूसरों को भी coach कर पाएंगे, आप पाएंगे की आपने खुद को कब change कर लिया पता ही नहीं चलेगा।


NLP Presuppositions - The strong belief system

NLP के presupposition हैं जिन्हें अगर आप अपने अंदर Integrate कर लें तो कमाल के results आप देखेंगे अपनी life में और साथ में काफी intresting आपको लगेगा।



सारे belief आपको पहले ही मान लेने हैं और उन्हें मानते हुए अपनी life जिनी है ।

1) MAP is not the territory :-

जो भी हम activity करते हैं, जो भी हमारा decision बनता है वो सब का सब हमारी mapping है, mapping मतलब की जो भी हमने बाहर देखा वो हमारे mind में map हो चुका होता है और हम उसके अनुसार अपनी life जीते हैं।

अब problem वहां आती है जहां पे हमें निराशा नज़र आती है, negativity नज़र आती है, दुखी होते हैं हम तब क्या कर सकते हैं?

तो यहां बताया गया है की जो भी हमने देखा वो हमने reality बनाई है जो actual में real नहीं है क्योंकि सब अपनी reality में जीते हैं जो हम सबने अलग अलग नजरिये से बनाई है।



अगर यहां पे हम वो सब ignore करें और दूसरे नजरिए से देखें तो same वैसे ही हमारे mind में register होगा ।

इसलिए यहां कहा गया है की Map is not territory, ये सब हमने ही create किया है, इसे नाम दिया है और उसी के कारण खुशियां , दुःख, हार - जीत महसूस करते हैं।

Monday, 27 August 2018

NLP communication model in Hindi

हम communicate कैसे करते हैं :-

हमारे life में हर वक़्त Event होता रहता है और हम हमेशा अपनी reality में जीते हैं ना की real world में, communication model  से हम जानेंगे की कैसे हम अपनी reality बनाते हैं और कैसे हम communicate करते हैं इसके  हिसाब से, reality हमेशा हमारे सामने होती है लेकिन हम reality से भी information collect करके अपनी reality बना लेते हैं और वैसे जीते हैं और ये होता है हमारे 5 sense से visual, auditory, kinesthetic, olfactory, gasetory और submodality के help से जो की automatically unconciously हो जाता है, शुरुआत के points हैं ये जिसमें हम किसी भी event में देखते हैं , smell करते हैं, feel करते हैं, touch करते हैं फिर information delete , distort & generalise होता है और DDG के साथ ही emotions, values, desisions ,beliefs भी बनते जाते हैं।



उसके बाद concious unconcious register होता है जो भी हमने percieve किया है, फिर next internal state create होता है जो की ( PIR + physiology ) से बनता है उसके बाद हमारा behaviour बनता है।

Behaviour हमारा end result होता है जो पूरे event की वजह से create होता है, behaviour कैसा भी हो relevant या irrelevent ये पूरे event के through ही create होता है।

PIR :- Personal internal representation

इसका मतलब है की हम सब के mind में हर किसी चीज़ की representation होती है, mapping होती है, images होते हैं ,model , portrayal होता है और सबकी representation अलग अलग होती है किसी भी एक चीज़ को लेके इसलिए personal internal representation कहते हैं और इसके हिसाब से हम दुनिया को देखते हैं और दूसरों से व्यवहार रखते हैं , पसंद - नापसंद, अच्छा - बुरा, सुख - दुख, सब इसमें ही है।

Physiology :- इसका मतलब शरीर क्रिया, जो भी हम अपने शरीर के द्वारा दर्शाते हैं उसे ohysiophys कहते हैं

For example :-

a) जब हम खुश होते हैं तो हमारे शरीर क्रिया से पता चल जाता।

b) जब हम गुस्सा होते हैं तो भी हमारे शरीर क्रिया से पता चल जाता है, ऐसे काफी examples हैं-

और physiology का सीधा connection हमारे PIR से होता है, जैसे हमारी PIR होगी वैसे ही हमारी physiology होगी और दोनों को मिला के state बनता है

PIR + Physiology = state

c) State : स्थिति, दशा, हालत, गत- जो हमारी mind की स्थिति होती है वो physiology और PIR को मिला के होती है, इसलिए हमारी स्थिति में फर्क आता है, जैसे आपकी internal representation होगी तुरंत उसी समय आपकी physiology भी बन जाएगी और फिर आप खुद को किसी state ( स्थिति ) में पाएंगे, state 2 type के होते हैं :-

1) Resourceful - साधन संपन्न - कोई भी स्थिति जिसमें हम खुश रहते हैं उसे resourceful state कहते हैं।

2) Unresourcefull state - कोई भी स्थिति जिसमें हम खुशी महसूस नहीं कर पाते इसे unresourcefull state कहते हैं

State के माध्यम से हमारा behaviour create होता है, हमारा व्यवहार

d) Behaviour :- यही एक factor है जिससे हम अच्छे और बुरे बनते हैं लोगों की नज़र में और यहां तक पहुंचने के लिए हमें E1= Reality E2= अपनी reality तक पहुंचना पड़ता है, अगर हम real world में जियें तो कोई problem ऐसी नहीं जो हम solve नहीं कर सकते क्योंकि problem को हम problem नहीं समझते, दिमाग रास्ते निकालने लगता है उसे solve करने के लिए।

हम अगर अपनी reality से real world में झांके जहां event होते हैं तो हमारे दुखों का दायरा कम हो सकता है, इसी communication model  से हमारा जीवन चलता है, यहीं से mind की programming होती है।

Self talk Technique- life changing technique

Concious & subconcious mind के बारे में जानने के बाद आप जरूर feel कर रहे होंगे की सच में हमारे mind में बहुत ताकत है, mind बहुत powerful है।

अब हमारी पूरी life हमारे mind पे depend है और अगर mind negative है तो इसे positive बनाना कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि अगर कोई अपने mind को बुरी आदतों से powerful बना सकते हैं तो अच्छी आदतों से इसे positive भी बनाया जा सकता है और ये सब होगा tool & technique से।



बहुत से technique हैं और one by one हम इसे समझेंगे और apply करेंगे, सबसे पहले हम जानेंगे  " self talk " technique के बारे में, दुनिया में ऐसा कोई भी इंसान नहीं है जो खुद से बात न करता हो, इसे Internal dialogue  भी कहते हैं , इस technique का simple सा एक funda है की पूरे दिन में जब भी आप खुद से बात करना शुरू करें उसे positive रखें।

जितना positive आप खुद से बात करेंगे उतना अच्छा आपके लिए होगा क्योंकि जो भी आप बोलेंगे वो सब आपके mind में message जाएगा।

और जैसा भी message आप internally  mind तक पहुंचा रहे हैं वैसे ही mind इसे accept करके process में डाल देता है और वो कुछ दिनों में वैसा ही feel होने लग जाता है ।

तो 24 घंटे में जितना ज्यादा हो सके अपने आप से positive talk करें और time तो लगेगा ही क्योंकि आप अपने mind को Reprogramme कर रहे हैं लेकिन Life change हो जाएगी पक्का।

Sunday, 26 August 2018

Powerful mind in Hindi

हम सभी के body में Mind ऐसा part है जो सबसे powerful है, जिसने पूरे शरीर को control कर रखा है, पूरी life जिसके control में है और अगर इस mind को समझ लिया तो हम अपनी life को कैसा भी मोड़ दे सकते हैं, जैसा चाहें जी सकते हैं।

हमारे life में जी event या घटनाएं होती हैं वो सारी mind के through ही होती हैं और ultimately mind में ही register होती है।

दुनिया में जितने भी अच्छे और बुरे काम हो रहे हैं वो सारे दिमाग के ही इस्तेमाल से हो रहे हैं, बुरे से बुरा और अच्छे से अच्छा काम सब दिमाग के इस्तेमाल से किये जा रहे हैं।

तो सबसे पहले दिमाग को जानें, समझने की कोशिश करें और फिर अपने दिमाग को control करें और ये सारी चीजें हो सकती हैं Time लें लेकिन ज़िन्दगी ज़रूर बदल देगी सबकी।



दिमाग को दो part में बांटा गया है

1) concious ( चेतन मन)

2) subconcious ( अवचेतन मन)

Concious mind ( चेतन मन ) :-

कहते हैं की चेतन मन हमारे mind का gatekeeper है, कोई भी thought चाहे वो किसी भी तरह का हो सबसे पहले इसे concious mind से होते हुए गुजरना होता है।

कोई भी चीज़ जो आप पहली बार सिख रहे हों या सीखा रहे हों वो conciously होता है, जो काम आपके लिए बिल्कुल नया है और वो काम आप शुरू करने जा रहे हैं वो conciously होगा।

आसान Example के through आप इसे आसानी से समझेंगे

Illustration 1: हम जब office first time जाते हैं तो वहां का location हमारे लिए नया होता है तो हम conciously जाते हैं, रास्ता अच्छी तरह समझते हैं।

बिल्कुल ऐसे ही पहली बार android phone , new gadgets , CAR सीखने पे करते हैं, ये सारे काम हम concious mind के through करते हैं क्योंकि पूरा ध्यान हमारा इन चीजों को अच्छी तरह सीखने में लगता है।

Subconcious mind ( अवचेतन मन ) :-

ये सबसे intresting  part है mind का और सबसे powerfull भी, हमारे life में हम जो कुछ भी हैं इसी की वजह से हैं क्योंकि एक बार जब कोई भी चीज़ concious mind से bypass होकर subconcious mind में चली गयी तो फिर उस चीज़ को भूलना मुश्किल है।

फिर वो आपकी आदत हो जाएगी चाहे वो अच्छी हो या बुरी और आप उस काम को खेल खेल में कर जाओगे।

For example :- अगर आप first time गाड़ी चलाना सिख रहे हैं तो आप conciously उसे सीखेंगे और आपका पूरा ध्यान उसे सीखने में ही होगा और जब आप गाड़ी चलाना सिख चुके होंगे तब आप subconciously उसे चला रहे होते हैं, गाड़ी चलाते चलाते तब आप किसी से भी बात कर सकते हैं क्योंकि तब आपके subconcious mind में गाड़ी चलाने के सारे tips अच्छी तरह registered हो जाते हैं।

इस example से आप समझ चुके होंगे कि mind में कितनी जबरदस्त power है, इसके through हम कुछ भी कर सकते हैं।

जरा सोचिए कि जिस काम को आप इतने perfectly कर रहे हैं तो आप क्या नहीं कर सकते अगर आप अपने mind का सही इस्तेमाल करें।

Motivational story in Hindi

कहानी एक गरीब लड़के की है

21 साल की उम्र में business शुरू किया और नाकामयाब हो गया

22 साल की उम्र में election के लिए लड़ा और हार गया

24 साल की उम्र में फिर business में fail

27 साल की उम्र में मानसिक संतुलन बिगड़ गया

34 साल की उम्र में election लड़े और फिर हार गए

45 की age में वापस चुनाव के लिए खड़े हुए इस बार वापस असफल, इतने efforts के बाद और इस age में आप समझ सकते हैं की बाकी लोगों की क्या सोच हो जाती है life के लिए, सपना चूर चूर होने लगता है और फिर मान लेते हैं कि सब कुछ खत्म लेकिन इस इंसान ने सबसे अलग सोचा।

47 की age में vice president की post में खड़े हुए कुछ नहीं मिला, हार गए लेकिन जुनून था कि लोगों के लिए करना है तो करना है चाहे कुछ भी हो जाए।

49 की उम्र में फिर चुनाव के लिए खड़े हुए लेकिन इस बार भी fail, भाई कौन था ये सख्श इतना जिद्दी और इतना patience रखने वाला, कहते हैं ना की जब सच्चे मन से किसी काम को करने की जिद्द ठान ली तो फिर हार को भी हार मानना पड़ता है, वही हुआ 52 की age में आकर उनको USA का president चुना गया।

अब आप गिन लीजिये की कौन सी उम्र में इन्होंने शुरू किया था अपना carrier और किस तरह के उतार चढ़ाव देखे औऱ सदमा लगने पर तो इंसान किस state में पहुंच जाता है आप समझ सकते हैं लेकिन उनका goal clear था, सदमा भी भाग गया।



ये कहानी थी Abraham lincoln की , उनकी family से उन्हीं को निकाल दिया गया जिसकी वजह से इनको बचपन से ही काम करना पड़ा।

दोस्त से पैसे उधार लेकर business शुरू किया लेकिन साल के आखिर तक business भी खत्म और 17 साल तक दोस्त का उधार चुकाया, job की लेकिन उससे भी हाथ धोना पड़ा।

जुनून पालिये कुछ करने का, करते रहिए उस काम को।

Friday, 24 August 2018

Power of visualization in Hindi

अगर आपको कहा जाए की आप अगले 5 साल में आप अपने आप को कहां देखते हैं तो आपका reply वो होगा जो आपने सोच रखा होगा और कुछ लोगों के पास इसका जवाब नहीं होता क्यूंकि वो लोग future के बारे में नहीं सोचते, जो मिल गया उसे accept कर लेते हैं, कुछ बड़ा करने का सपना नहीं होता इनके पास और अगर सोच भी लें तो mind वापस लौटने को कहता है क्योंकि अपनी ऐसी image देखी नहीं है दिमाग ने, अब इन दोनों category के लोगों के लिए एक ऐसी power जिसके through आप अपनी future image और बेहतर देख सकते हैं और जो बनना चाहते हैं वो और भी आपको clear दिखने लगेगा , ऐसी power है।

Visualization का meaning है किसी भी चीज़ को देखना चाहे आप आंखें बंद करके उसे देखें या आंखें खुली रख के, ये निर्भर करता है की आप comfirtable कैसे रहते हैं और वो देखना जो अभी आपकी reality में नहीं है लेकिन future में आपको वो चाहिए।

For example : Boxer MD. Ali वो जब भी ring में fight करने जाते थे तो उससे पहले अपने room में आंखें बंद करके अपने competitor के fight pattern & tricks को visualise करते थे कि सामने वाला किस तरह मुझे मरेगा और मुझे किस तरह से अपने आप को defend करना है फिर कैसे defend करके उसपे punch shoot करना है, इस तरह से वो fight को visualise करते थे और fight जीत भी जाते थे।

गौर कीजियेगा की fight होने से पहले ही visualize के through md ali मान लेते थे कि मैं जीत गया क्योंकि उन्होंने visualize के through अपने competitor के सारे fight pattern set कर लिए थे और फिर खुद को कैसे defend करना है और punch back देना है वो सारा का सारा fight शुरू होने से पहले ही visualise कर लेते थे।

कितना powerfull है ना power of visualization ? और ऊपर example से आप समझ चुके होंगे की अगर आप इसे अच्छे से apply करें तो आप क्या कुछ कर सकते हैं अपनी life में और मेरा suggestion life में वो सारी technique use करें जिससे आपकी life में positive changes आएं।

कैसे apply करें visualization:

1) आप जो बनना चाहते हैं वो decide कर लें पहले

2) decide करने के बाद daily morning में और night में सोने से पहले आंखें बंद करके देखने की कोशिश करें कि जो आप बनना चाहते हैं वो आप बन चुके हैं।

3) जब आप visualize करें हमेशा अपने new you को देखें यहां "New you" आप ही हैं क्योंकि अगर आपने कुछ बनने का decide किया है तो dream आपका बड़ा ही होगा और Future you को आप देखेंगे तो आपको अलग feeling ही आएगी।


4) First time जब आप इस technique को करें तो हो सकता है की आपको visualise करने की clearity थोड़ी कम हो लेकिन continue रखना है आपने इसको।

5) आप जानते ही हैं practice make anyone perfect  1,2,3,4 बार करेंगे तो फिर आपको clearity आने लगेगी, आपको अपनी future picture or dream easily और clear दिखने लगेंगे।

6) अब आपने इसको और ज्यादा effective बनाना है, कहने का मतलब है की जैसे आपने अपना future plan और dream decide किया same वैसे ही आपको visualise करना है।

7) जितना effective बनाना चाहते हैं बना सकते हैं, जितना powerfull आप अपने आस पास के environment को mode करेंगे उतना powerfull आपकी फ्यूचर image होगी, जितना ज्यादा clourfull और bright देखें औऱ असरदार होगा।

8) visualise से आपके subconcious mind में आपकी future image set होने लगेगी और आप उसे achieve करने के लिए अपने efforts और ज्यादा लगाना शुरू कर देंगे।

9) ये तो आप अपने vision or dream के लिए करेंगे और बेहतर result के लिए आप अपने छोटे छोटे goal के लिए भी इसे apply करके देखें, और 1 week का resultजरूर share करें।

Rapport- NLP pillar in Hindi

Rapport  means तालमेल , जो की important है life में आगे बढ़ने के लिए और nlp technique के लिए तो और भी important है क्योंकि बिना rapport के technique ठीक से काम नहीं करेगी, rapport means की better understanding जिसके through हम लोगों से connect होते हैं और लोग हमारी सुनते हैं और ठीक से समझते हैं।

Matching & mirroring : Rapport build करने के लिए सबसे पहले matching & mirroring का उपयोग पहले होता है

Matching : Matching मतलब की आपका dressing sense सामने वाले व्यक्ति जैसा हो लगभग, wordings & बात करने का style , body language etc etc लगभग सामने वाले व्यक्ति जैसा हो।

Mirroring : Mirroring मतलब की mirror image जैसे अगर सामने वाला अपना right hand उठा रहा है आपको wish करने के लिए तो आपको  अपना left hand उठाना है, इसको नकल नहीं कहते क्योंकि हम ये सब अपने daily life में करते हैं

Pace : pace मतलब की हमें सामने वाले की बात ध्यान से सुनना है और समझना है ताकि सामने वाला हमसे comfirtable हो औऱ खुलके पूरी problem share करेगा।

Leading : इसका मतलब की आप सामने वाले को ठीक से lead करें कहीं ऐसा न हो की आप जल्दबाजी में समझा रहे हैं और उसके कोई भी बात पल्ले नहीं पड़ा।

In simple words की matching & mirroring , pace & leading rapport building के अंदर आते हैं जिसके बिना rapport building मुश्किल है।

Thursday, 23 August 2018

Survival of the fittest in Hindi

अगर कोई हर situation में रहना सिख जाए या फिर ये कहें की हर एक situation को handle करना सीख जाए तो कैसा हो, क्या वो इंसान निराश होगा कभी अपनी life से? कभी नहीं, उसको हालात कभी नहीं हरा सकते क्योंकि वो इंसान समझ चुका है की situation कुछ भी हो लेकिन मैं तैयार हूँ उसे संभालने के लिए।

क्या ऐसा इंसान है इस दुनिया में? क्या ऐसे इंसान को आप जानते हैं जो हरएक माहौल में रह सके, हर उस माहौल में survive कर सके जिस माहौल में लोग frustrate हो जाते हैं, irritate हो जाते हैं, जल्दी high temper हो जाते हैं.. अगर वो इंसान है तो उसे ही survival of the fittest कहेंगे और मैं उस इंसान को जानता हूँ, वो इंसान आप सबके अंदर है, आपके भीतर है जिसे हम सबने समझने की कोशिश कभी नहीं की, अपनी असीम शक्तियों को जानने की कभी कोशिश नहीं की।



इसके लिए हमें अंदर जाना होगा, अपने अंदर गहराई में जाना होगा, अपनी छुपी हुई शक्तियों को समझना होगा उसे जगाना होगा, जब ये जाग जाएंगी तब आप कभी भी और कहीं भी survive कर सकते हैं, क्योंकि आप अपने आप को fit महसूस करेंगे, कोई भी conflict आपके अंदर नहीं होगा, डर खत्म हो जाएगा लेकिन समय लगेगा इसमें।

Meditation से आप start कर सकते हैं & मुझे विश्वास है पूरा की आप कर लेंगे अगर आपको इस दुनिया में fit रहना है तो, आप कर लेंगे अगर आपके अंदर सच में कोई जुनून है तो और आप कर जाएंगे अगर आपका कोई सपना है तो।

जितना ज्यादा आप अपने आपको fit रखेंगे उतना ही आपके लिए बेहतर होगा क्योंकि आपको कोई नहीं हरा पायेगा तब, हर environment में खुश रहेंगे और में जानता हूँ की आपको अभी से ही positive vibes आ रही हैं, अब देर मत कीजिये सोचिये और जानिए अपनी शक्तियों को, अगर मैं आपकी कुछ मदद कर सकूं तो सच में मुझे बहुत खुशी होगी।

आप लोगों की खुशियों के लिए प्रार्थना करूंगा।

Don't waste your time in Hindi

Time एक ऐसा factor है हम सबकी life में जो पूरी ज़िंदगी हमारी बदल सकता है और काफी लोगों की बदली भी है, आज के समय में हम सबको इसका ज्ञान है की समय कितना बलवान है और समय को हम रोक भी नहीं सकते और पिछले समय में तो बिल्कुल नहीं जा सकते लेकिन समय का सदुपयोग कर सकते हैं।

इसके लिए बहुत से examples हमारे सामने है चाहे वो खेल जगत से हो या business tycoon हो, एक अच्छा life coach हो या successful motivational speaker , इन सबने समय की value जानी है, समय का सही utilise किया है, अगर इन सब examples से कुछ changes नहीं आ रहे हैं life में तो आप अपनी life को देखिए, आप कुछ भी हैं अभी इसका reason है की आपने अपने अभी तक के life journey में Time का कितना सही उपयोग किया है, कितना idle बैठें हैं, Time को किस किस area में divide करके उसका उपयोग किया है, और अगर आप सही तरीके से evaluation करेंगे तो आप पाएंगे कि आप जो भी आज हैं वो सब हमारे Time का सही या गलत उपयोग करने से है, समय सिखाता भी बहुत कुछ है।

अगर आप थोड़ा समय की value or power समझ गए हैं तो अब time है कुछ करने का, बचे हुए समय का पूरी power लगा के सही जगह पे utilise करना, खाली कभी मत बैठो कुछ न कुछ सीखो भले ही वो छोटी चीज़ क्यों न हो , आपकी लाइफ में कभी न कभी वो काम आएगी और दूसरी बात ये है की आपकी awareness बढ़ेगी।

मुझे पूरा यकीन है की जब आप ये सब करना शुरू करेंगे तो आपको और आपके चाहने वालों को आपकी life change होते हुए दिखेगी जो की आपकी ज़िंदगी खुशियों से भर देगी।
Add caption

Wednesday, 22 August 2018

Swish technique in Hindi-NLP Technique

1) Swish technique behavior change करने के काम आता है, इससे इंसान का behaviour change किया जा सकता है, थोड़ा समय लग सकता है, easy technique है, we need:

A) Powerfull visualization - जिसके through images create कर सकें mind में

B) Concentration - जिसके through पूरे process में focus रहे

C) Rapport - जिसकी help से client को समझा सकें और technique का process apply करवा सकें

D) Relevant or future behavior - जो behaviour चाहिए उसके बारे में पता होना चाहिए

E) Duration - 30 to 60 minutes ( minimum)

F) Environment - शांत माहौल होना चाहिए technique apply करवाने के लिए

How to apply:

जो Behaviour आपको change करना है उसका एक big picture set करना है(poster image)

For example: अगर आपको गुस्सा ज्यादा आता है तो आपको आंखें बंद करके कोई भी एक event देखना है जिसमे आपको गुस्सा आया हो या आता है, फिर उस event का एक poster image set कर लो ( जिसमे आप गुस्सा कर रहे हैं , अपना गुस्से वाला image देखो उस poster में) फिर उस poster को कहीं भी side में रख दीजिए
Note: Technique से पहले ecology check कीजिये की internal & external ecology match कर रही है या नहीं, कहीं behaviour change करने से बाहर के लोगों को कोई problem तो नहीं होगी और आप अंदर से accept कर पाएंगे बदला हुआ behaviour , अगर YES तो technique start कीजिए नहीं तो identify करने की जरूरत है कि behaviour ना change करने के पीछे क्या positive intention है, फिर उसका alternate ढूंढ़िए:

For example: अगर मैं morning में 5 बजे का alarm लगाता हूँ और alarm बजने से सोचता हूँ की 10 min और सो जाता हूँ ( इसका positive intention जानना है की क्यों मैं alarm बजने से नहीं उठ पा रहा हूँ, क्यों मैं 10 min और सोने की सोच रहा हूं, positive intention हो सकता है की मेरी नींद पूरी नहीं हो पा रही हो, नींद पूरी नहीं हो पा रही है तो headache हो सकता है, अगर इस behavior को change करना है तो मुझे पहले positive intention  में थोड़ा change लाना होगा बोलना होगा की जब नींद आएगी तो noon nap ले लूंगा, mind अगर इसे accept कर ले तो फिर हमें आगे बढ़ना है, अब हमें अपने mental screen में alarm बजने के बाद के behaviour को देखना है जो हम चाहते हैं, सारे images create कर लीजिए, थोड़ा time lag सकता है

Same गुस्से वाले behaviour में कर सकते हैं, image or visualise कीजिये की जो हम गुस्सा होने के time पे words use करते हैं वही words हम change करके हम शांति और प्यार से बोल रहे हैं जिससे कि सामने वाला खुश है और उसने आप जैसा इंसान आज तक अपने life में नहीं देखा जिसने अपने गुस्से पे इतनी जल्दी control कर लिया, अब गुस्सा आता ही नहीं, अब अपने future images को और अच्छा बनाने की koshish कीजिये, इसे और compellin बनाओ, जब आप अपने future behavior की पूरी movie अपने mental screen पे shoot कर लें तो उसे shrink करके dot में convert कर लें और उस dot को अपने हाथ में रख लें।

अब अपने first picture (old behaviour poster) को अपने mental screen पे लाएं और उसे बड़ा करें फिर उसके बाद जो आपके हाथ में dot है उसे जोर से उस poster की तरफ फैकें और देखें की poster फट रहा है और dot expand हो रहा है और आपका new behaviour की picture आप देख रहे हैं, ऐसा 15-20 बार frequently कीजिये, वापस dot में convert कीजिये और old image सामने रखिये फिर dot को poster पे throw कीजिये, dot expand होने दीजिए, अपने new behavior को enjoy कीजिये।

Logic : होगा ये की इससे आपके new behaviour की images आपके mind में set हो जाएगी और old behavior खत्म होने लगेगा।




Tuesday, 21 August 2018

Six pillars of NLP in Hindi

Pillars means खम्बे, जिसकी बुनियाद पे पूरा घर टिका हुआ होता है, और अगर pillars नहीं हैं या फिर कम हैं तो घर का संतुलन बिगड़ेगा, same ऐसे ही हमारे दिमाग के संतुलन के लिए कुछ pillars हैं जिसे अगर हम अच्छी तरह से समझ गए तो अपनी परेशानी हम कम कर सकते हैं और धीरे धीरे उसे खत्म करना सीख सकते हैं।
Six pillars of NLP:

1) YOU: six pillars में से एक है "you" means की हम , nlp हमें सिखाती है की किसी भी काम की responsibility खुद उठाओ, और किसी पे blame मत करो, खुद responsibility लो किसी काम को करने की, जब सारी जिम्मेदारी हम लेलें तो हमें पता चलता है की कोई काम क्यों नहीं हुआ बजाय की सोचने के या कहने के की इसकी वजह से नहीं हुआ, जब responsibility उठाना समझ जाएं तो फिर Blame game का खेल भी खत्म हो जाएगा।

2) The Presupposition :- हमारे Beliefs की वजह से हमारा Mind काम करता है, जैसे हमारे Beleifs होंगे वैसे हम अपने आपको और दूसरे लोगों को देखेंगे, Nlp presupposition हमें सिखाता है की हमारे beleifs कितने मजबूत हो सकते हैं, NLP presupposition अगर हम अपने अंदर डाल लें यानी अच्छी तरह जान लें तो दुनिया देखने का नजरिया बिल्कुल अलग होता जाएगा, सारे solutions दिखने start हो जाएंगे।

3) Rapport :- Rapport एक ऐसा pillar है NLP का जिससे NLP की techniques में बहुत बड़ा फर्क आता है, Rapport Means तालमेल अगर हमारा तालमेल किसी से proper नहीं है तो हमें हमारे मुताबिक Response नहीं मिलते , NLP की technique के लिए भी Rapport का हहोना बहुत जरूरी है।

4) OUTCOME :- अगला Pillar है outcome मतलब हमें End result क्या चाहिए, बिना outcome के कोई भी कुछ नहीं करेगा, NLP में हम सीखेंगे की outcome को और कैसे मजबूत बनाना है।

5) Feedback :- Feedback अगला pillar है जिसका मतलब है की प्रतिक्रिया, हम जब कोई काम करते हैं तो उसका Feedback हमें मिलता है और उस Feedback से पता चलता है की हम वो काम कर पाए हैं या नहीं, Feedback लेना जरूरी है अगर कुछ achieve करना चाहते हो तो तभी अगला कदम चल सकते हैं हम।

6) Flexibility :- Flexibility means की लचकदार , अगर एक Tools or Tricks से result ना आने की संभावना है तो कुछ और try करो , give up मत करो।



Opportunity knocks Your door in Hindi

हम सभी के life में एक या दो opportunity ऐसी जरूर आती है जो हमारी life को बदल सकती है , बस जरूरत है उसे पहचानने की जो life में आये ऐसे opp...